एजुकेशन डेस्क. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 'असिस्टेंट' के 926 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवश्यक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 16 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें www.rbi.org.in के वेकेंसी सेक्शन में जाना होगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन देशभर में होने वाली दो भर्ती परीक्षाओं के जरिए होगा। इसके अलावा लेंग्वेज प्रोफिशियंसी टेस्ट भी होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि- 23 दिसंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन बंद होने की अंतिम तिथि- 16 जनवरी 2020
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 'असिस्टेंट' भर्ती 2019 के रिक्त पद
कार्यालय | रिक्त पद |
अहमदाबाद | 19 |
बेंगलुरु | 21 |
भोपाल | 42 |
भुवनेश्वर | 28 |
चंडीगढ़ | 35 |
चेन्नई | 67 |
गुवाहाटी | 55 |
हैदराबाद | 25 |
जयपुर | 37 |
जम्मू | 13 |
कानपुर और लखनऊ | 63 |
कोलकाता | 11 |
मुंबई | 419 |
नागपुर | 13 |
नई दिल्ली | 34 |
पटना | 24 |
तिरुवनंतपुरम और कोच्चि | 20 |
कुल | 926 |
शैक्षणित योग्यता
50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान। साथ में स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान।
आयुसीमा (1 दिसंबर 2019 को)
न्यूनतम आयु- 20 साल
अधिकतम आयु- 28 साल
अधिकतम आयुसीमा में छूट
वर्ग | छूट |
एससी/एसटी | 5 साल |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 3 साल |
दिव्यांग आवेदक | 10 साल (सामान्य/EWS), 13 साल (ओबीसी), 15 साल (एससी/एसटी) |
विधवा/तलाकशुदा/कानूनन पति से अलग महिला | 10 साल |
J&K के मूल निवासी (01/01/80 से 31/12/89 के बीच) | 5 साल |
आवेदन शुल्क राशि
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 450 रु
एससी/एसटी/दिव्यांग/पूर्व सैनिक- 50 रु
पे-स्केल
₹ 14,650/- प्रति महीने। पे-स्केल 13150 – 750(3) – 15400 – 900(4) – 19000 – 1200(6) – 26200 – 1300(2) – 28800 –1480(3) – 33240 – 1750(1) – 34990 (20 साल) के मुताबिक।
चयन प्रक्रिया
दो चरणों में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के जरिए पूरी होगी।
आवेदन प्रक्रिया
आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइटपर जाकर लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां सबसे ऊपर "Click here for New Registration" लिखा होगा। इस पर क्लिक करते हुए आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण नोट: आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें।